अरे जीवन की ख़ामोशी अनेकों राज़ कहती है
कभी अंजाम कहती है कभी आगाज़ कहती है ॥
अजब हैं लोग इसमें और अजब दस्तूर इसका है
सुनो तुम गौर से ये सब हकीकत आज कहती है ॥
सितारों की बुलंदी पर पहुंचना यूँ नहीं मुमकिन
बड़ा संघर्ष है पथ में ये तुमको आज कहती है ॥
हुई जीवन की है शुरुआत तो किलकारियों से पर
तुझे मारना है ख़ामोशी से 'आखिर' यार कहती है ॥

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें