ज़िन्दगी इतनी कम है तो क्यूँ इसमें गम के ठिकाने रहें
प्यार तुमसे किया है तो फिर और किससे जताएंगे हम
प्यार से इसको भर लो यहाँ बस ख़ुशी के बहाने रहें ॥
जिसने पला है हमको यहाँ जिसने चला सिखाया हमें
बेटे की बस दुआ है यही उसका वालिद सलामत रहे ॥
ऐसी तालीम दे ऐ खुदा तेरा इंसान सलामत रहे
तेरा मस्जिद सलामत रहे तेरा मंदिर सलामत रहे ॥
आज कुछ ऐसा कर ऐ खुदा लोग आपस में फिर न लड़ें
हर कोई प्यार बांटें यहाँ मुल्क मेरा सलामत रहे ॥
हर कहीं है गरीबी यहाँ हर घडी लोग भूखे रहे
मुल्क ऐ काश अब मेरा हो इसमें भूखा न कोई मरे ॥
जब तलक था अकेला मेरा महफ़िलों में बसेरा रहा
तेरे आने से ऐसा लगा मुझको इक आशियाँ मिल गया ॥
प्यार तुमसे किया है तो फिर और किससे जताएंगे हम
ज़िन्दगी के हर इक मोड़ पर अपना तो आशियाना नहीं ||
प्यार का ये नशा है कहाँ मैकदों के किनारे रहे
प्यार का ये नशा है कहाँ मैकदों के किनारे रहे
आँखों से मैं पियून उम्र-भर मेरा साकी सलामत रहे ॥
प्यार की ये कहानी मेरी है वफ़ा से भरी हर कहीं
इसमें तुम भी दुआएं भरो मेरी जोड़ी सलामत रहे ॥
जिंदा हूँ जब तेरा साथ है मर गया जब जुदा हम हुए
ज़िन्दगी के हर एक मोड़ पर अपनी हस्ती सलामत रहे ॥
कोई मज़हब न ज़ात कोई ना ही द्वेष बढ़ाये कभी
'आखिर' जो भी लिखे लफज़ इश्क की बस इबादत करे ॥