Happy Valentines Day... ☺☺☺
इस दुनिया में हैं लोग बहुत बातों हल्ला-गुल्ला है
जहाँ खामोशी भी बात करे बस प्यार का वही मोहल्ला है।
जहाँ प्यार की मीठी बातों में हर कोई खोया रहता है
जहाँ एक दूजे की बाहों में हर कोई सोया रहता है
जहाँ बिन बोले ही इस दिल के हालात सुनाई देते हैं
जहाँ आँखें बातें करतीं हैं जज़बात दिखाई देते हैं
उसकी जुल्फों के साए में जहाँ धूप सुहानी लगती है
जहाँ रातों को चंदा डोली में तारों संग उतरती है
जहाँ झगङों में भी प्यार की ही बातों का हल्ला-गुल्ला है