ज़िन्दगी है यूँ नशीली बिन पिए चढ़ जाती है
दोस्त जैसी ये दुआ बिन कुछ कहे मिल जाती है
होती है ऐसे मुकम्मल फिर हमारी ज़िन्दगी
राह की मुश्किल हमे खुद राह दे कर जाती है
होता है मुश्किल बड़ा जीना बिना इसके ये पल
साथ हो गर ये तो इक पल मौत भी रुक जाती है ||
छु सके हमको तन्हाई ये गंवारा है नहीं
कर सके कोई दुखी इनको गंवारा है नहीं
ये फ़रिश्ते है ज़मीं के है खुदा इनमे बसा
है अगर जो दोस्ती तो है इबादते खुदा ||
कहता है मुझेसे खुदा कि मिल नहीं सकता मैं रोज़
पर बना कर दोस्त मिलता है वो मुझसे हर जगह
प्यार बरसता है मुझपे मैं मिलूं उसे जिस जगह
पाकर इसको खो न देना न कोई इसकी तरह
है अगर ये पास तो बनता है मधुर जीवन मेरा ||
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें