रविवार, 13 मई 2012

माँ

प्यार तेरा बस प्यार मिला 
हर एक दिन हर एक बार मिला 
आँचल की पनाहों में तेरी 
मेरा हर सपना साकार मिला 
दुनिया ने डराया जब मुझको
अपनों ने सताया जब मुझको 
तेरी ममता तेरा प्यार मिला 
मेरा हर सपना साकार मिला ||

है याद मुझे भी हर वो पल 
तेरी बाहों में जब सोया था 
जब भी भीगी मेरी आँखें 
तेरा आँचल पा कर रोया था 
पापा से डरता था हर पल 
पर तुझसे उतना ही प्यार मिला 
तेरी बातों में तेरे काँधे पर 
मुझको जीवन साकार मिला ||

बयां न कर सकता वो पल 
तेरी आँखों से जब दूर हुआ 
तेरे हांथों के खाने को जब 
न पाने को मजबूर हुआ 
जितना भी दूर रहा तुझसे 
उतना मुझको एहसास हुआ 
तेरे क़दमों में जन्नत थी मेरी 
और दूर जहन्नुम साथ हुआ ||

ए काश खुदा मेरा ये करे 
ताउम्मर मुझे तेरा प्यार मिले 
लूँ जन्म कभी इस धरती पर 
तेरी आँचल का साथ मिले ||

चुका नहीं सकता उसको 
जो तुने है उपकार किया 
मुझे जन्म दिया मुझे प्यार किया 
मेरे जीवन का उदधार किया 
तेरे दूध का क़र्ज़ बड़ा मंहगा 
न उसको चुका मैं सकता हूँ 
मर सकता हूँ  इस जीवन में 
न तुझसे जुदा हो सकता हूँ ||

।।आखिर।। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पहला प्रभाव

वो जो आसमान में तारे टिमटिमा रहे हैं बहुत दूर हैं शायद , सारे टिमटिमा रहे हैं ॥ कल तक जो दिखते ना थे अंदर से वो जुगनू आज सारे जगमगा रहे हैं ...